भीम प्रज्ञा न्यूज.नारनौल
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मैडम नीलम कुमारी ने आज जिला जेल नारनौल का दौरा किया। इस दौरा का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद बंदियों के कानूनी अधिकारों की रक्षा करना और जेल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेना था। इस मौके पर उन्होंने जेल की विभिन्न बैरकों का दौरा वहां बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि यदि किसी बंदी के पास पैरवी के लिए निजी वकील नहीं है, तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने जेल की रसोई का निरीक्षण किया और बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पौष्टिकता की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भोजन की क्वालिटी में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने जेल अस्पताल का दौरा कर बीमार बंदियों को मिल रहे इलाज और दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जाए। जेल में स्थापित लीगल एड क्लिनिक का भी रिकॉर्ड चेक किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके की बंदियों की कानूनी अपील और अर्जियां समय पर अदालत भेजी जा रही हैं।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक सहित अन्य जेल अधिकारी उपस्थित रहें।
