दौंगली के रमेश चंद की गाय ने 12.78 किलोग्राम दूध देकर किया प्रथम स्थान प्राप्त
भीम प्रज्ञा न्यूज@.नांगल चौधरी हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गौसंवर्धन स्कीम’ के तहत राजकीय पशु चिकित्सालय, कमानियां में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ नसीब सिंह के मार्गदर्शन व उपमंडलीय अधिकारी डा. रोहताश की
मौजूदगी में हरियाणा नस्ल की गायों के लिए 1 से 3 जून तक तीन दिवसीय दूग्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई। डा. रोहताश ने बताया कि इस दूग्ध प्रतियोगिता मुख्य उद्देश्य स्वदेशी पशु नस्लों के संरक्षण, संवर्धन और पशुपालकों को उत्कृष्ट पशुपालन पद्धतियों के प्रति प्रोत्साहित करना है। पशु चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि इस तीन दिवसीय दुग्ध प्रतियोगिता में क्षेत्र के अनेक पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में गांव दौंगली के रमेश चंद पुत्र बलबीर
की हरियाणा नस्ल की गाय ने सर्वाधिक 12.78 किलोग्राम दूध देकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान व गांव खातोली अहीर निवासी मनीषा धर्मपत्नी संजय कुमार की गाय ने 10.91 किलोग्राम दुग्ध उत्पादन के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डॉ धनीराम ने पशुपालकों से कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पशुपालकों के कल्याण और स्वदेशी नस्लों के विकास के लिए अनेक हितकारी योजनाएं व स्कीमें संचालित की जा रही हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे इन सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि डेयरी उद्योग को और अधिक सुदृढ़ तथा आत्मनिर्भर बनाया जा सकें। इस अवसर पर वीएलडीए विनोद कुमार, रविंद्र व कर्मवीर सेन एनिमल अटेंडेंट मौजूद थे