भीम प्रज्ञा न्यूज.पलसाना। सरकार की योजना के अनुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनसेविका भाविका मील गिल दांतारामगढ़ ने अपना जन्मदिन पौधे लगाकर छोटे-छोटे बच्चों के बीच मनाया। मील ने पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत की। पलसाना कस्बे की भव्य एनक्लेव कॉलोनी में छोटे-छोटे बच्चों के बीच जन्मदिन मनाया गया। मंजू खर्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने सफा पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर शानदार स्वागत किया। मंगल गीत भी गाए। इस मौके पर शिवकुमार गीला,गजेंद्र सिंह चेचू,सतवीर मंजू खर्रा, सुनिता, सुमन,ममता काजला, प्रेम रूलानिया, विमला देवी काजला , एलसी बिश्नोई, राकेश शर्मा, राजेश कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कॉलोनी के काफी बच्चे मौजूद थे।
