भीम प्रज्ञा न्यूज.लक्ष्मणगढ़।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सरकारी महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर नए विषय प्रारंभ कराने की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता गगन चौधरी ने बताया कि वर्तमान में अनेक विद्यार्थियों को अपनी रुचि के विषय उपलब्ध नहीं होने के कारण अन्य कॉलेजों में प्रवेश लेना पड़ता है। इससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की हानि होती है। परिषद ने मांग की कि विद्यार्थियों की आवश्यकता और बढ़ती संख्या को देखते हुए कॉलेज में नए पीजी विषय शीघ्र शुरू किए जाएं। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि कॉलेज में नए विषय प्रारंभ किए जाते हैं तो क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने प्रशासन से इस मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। साथ ही मांगो पर ध्यान नही देने पर एबीवीपी ने आंदोलन करने की चेतावनी दी।
इस दौरान एबीवीपी के अनमोल चौधरी, रामदयाल चौधरी, प्रीतम बलारा, सरफराज जाजोद, अभिषेक, नितिन,नीरज, भरत, योगेश, वंश, प्रियांशु व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
