भीम प्रज्ञा न्यूज.चिड़ावा। कस्बे के गौशाला रोड स्थित प्रतिष्ठित शोरूम ‘समीर ऑप्टिकल’ ने टाइटन फास्ट्रेक के शानदार 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक बेहद सराहनीय पहल की शुरुआत की है। श्याम कृपा और बुजुर्गों के आशीर्वाद को समर्पित इस विशेष योजना के तहत आगामी 9 जुलाई 2026 से 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के लिए चश्मों पर विशेष छूट व रियायती दरें लागू की जा रही हैं। समीर ऑप्टिकल के प्रोपराइटर श्याम भक्त समीर सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान हर वर्ष कुछ नया और समाजोपयोगी करने का प्रयास करता है। इसी कड़ी में इस बार वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से ऊपर के महिला और पुरुषों) तथा आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद लोगों के लिए यह ऑफर शुरू किया जा रहा है।शेखावत ने कहा, “दादा-दादी की आंखों की मुस्कान, समीर ऑप्टिकल का छोटा सा योगदान हमारा मानना है कि साफ और स्पष्ट देखने का अधिकार हर व्यक्ति को है। इसी सोच के साथ हम जरूरतमंदों को बेहद कम और किफायती कीमत पर चश्मे उपलब्ध करवा रहे हैं।” संस्थान द्वारा दी जा रही इस विशेष छूट का लाभ चिड़ावा के साथ-साथ पिलानी क्षेत्र के लोग भी उठा सकेंगे। इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी या लाभ लेने के लिए जागरूक नागरिक समीर ऑप्टिकल के इन काउंटर्स पर संपर्क कर सकते हैं। मुख्य शाखा – गौशाला रोड़ चिड़ावा, द्वितीय शाखा बिरला सार्वजनिक हॉस्पिटल, पिलानी संस्थान ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने घर और आसपास के बुजुर्गों व जरूरतमंद लोगों को इस योजना के बारे में बताएं ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
