रमेशचंद
भीम प्रज्ञा न्यूज.नीमराना। नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी के जन्मदिवस के अवसर पर सोमवार 14 जुलाई को श्रीराम प्लाजा स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के सम्मानित बुजुर्गों, माताओं-बहनों और युवा साथियों ने सपरिवार उपस्थित होकर जन्मदिन की बधाई दी। इस शुभ अवसर पर मुंडावर विधायक ललित यादव विशेष रूप से पधारे। उन्होंने एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों को संबोधित किया। विधायक की गरिमामयी उपस्थिति और आशीर्वाद से कार्यक्रम की शोभा बढ़ गई। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी ने कहा कि यह समारोह मिलन और स्नेह का प्रतीक है और सभी के सहयोग से संगठन को और मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक मुद्गल, सचिव एडवोकेट धर्मवीर रेवाड़िया, कर्मपाल सिंह चौहान, महावीर प्रसाद चर्खिया, एडवोकेट रविंद्र सांवरिया,संजय नंबरदार, हरि सिंह सैनी,उपाध्यक्ष संजय यादव, भरतरी, एडवोकेट अशोक पनवाल, वीर सिंह, एडवोकेट मनजीत सामदिया, एडवोकेट रामनिवास सामरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व ग्रामीण व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने वेद प्रकाश सैनी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
