रमेशचंद
भीम प्रज्ञा न्यूज.नीमराना। एडवोकेट जितेंद्र सांवरिया के सुपुत्र जतिन सांवरिया के जेईई-मेन और जेईई-एडवांस दोनों परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने पर सामाजिक और अधिवक्ता वर्ग ने उन्हें सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर एडवोकेट अशोक पनवाल अध्यक्ष, मेघवाल समाज, एडवोकेट रविंद्र सांवरिया जिला अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी, एडवोकेट मनजीत सामदिया, विजय चौहान और गजेन्द्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग जतिन सांवरिया के निवास स्थान पहुंचे। सभी ने जतिन को साफा और माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर उनकी मेहनत और सफलता की सराहना की। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि जतिन की यह सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। कड़ी मेहनत और लगन से कठिन से कठिन लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है। परिवार और समाज ने जतिन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके आगे की शिक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।
