सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज.बीकानेर। राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्राम पंचायत कोलासर तहसील कोलायत में बुधवार को ग्रामीणों के लिए राहत और विश्वास का माध्यम बना। शिविर के दौरान राजस्थान पंचायती राज नियम, 1996 के नियम 157 के अंतर्गत पाँच पृथक पट्टे तैयार कर पात्र लाभार्थियों को वितरित किए गए। शिविर प्रभारी श्री उत्तमचन्द, नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में पट्टों का वितरण किया गया। इस शिविर में श्री गणेशा राम पुत्र उत्तमा राम, गजानंद पुत्र उत्तमा राम, संतोष पत्नी राधेश्याम, लालचंद पुत्र उत्तमा राम तथा इन्द्रचंद पुत्र उत्तमा राम को उनके पृथक पट्टे प्रदान किए गए। लंबे समय से लंबित यह प्रक्रिया शिविर में ही पूरी होने से सभी लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली। लाभार्थियों ने बताया कि अब उन्हें भूमि संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा गांव-गांव आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि इन शिविरों से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।
