भीम प्रज्ञा ऑफ़िशियल न्यूज़।
झुंझुनू जिले के बुहाना उपखंड के सहड़ गांव निवासी एडवोकेट मनु यादव के सुपुत्र आशीष यादव को दैनिक भीम प्रज्ञा के डिजिटल प्लेटफॉर्म हेड इंचार्ज के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनकी कंप्यूटर साइंस में विशेषज्ञता, तकनीकी ज्ञान और कार्यकुशलता को देखते हुए की गई है। समूह संपादक एवं प्रकाशक एडवोकेट हरेश पंवार ने उनके डिजिटल स्किल, तेज़ सीखने की क्षमता और मीडिया तकनीक पर पकड़ का निरीक्षण करने के बाद यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। हरेश पंवार ने विश्वास जताया कि आशीष यादव के जुड़ने से दैनिक भीम प्रज्ञा का डिजिटल प्लेटफॉर्म नई ऊंचाइयों को छुएगा और समाचार कार्यप्रणाली और अधिक आधुनिक, तेज़ व तकनीकी रूप से मज़बूत होगी। नियुक्ति मिलने पर आशीष यादव ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि“मैं अत्यंत हर्षित हूँ कि मुझे एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं अपनी पूरी क्षमता, तकनीकी ज्ञान और कार्यकौशल का उपयोग कर भीम प्रज्ञा के डिजिटल विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दूँगा।” उनकी नियुक्ति पर दैनिक भीम प्रज्ञा के न्यूज़ एडिटर नवीन कुमार, झुंझुनू ब्यूरो चीफ रजनीकांत मिश्रा, लीगल एडवाइजर एडवोकेट मनोज पंवार तथा चेयरपर्सन मीना देवी ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि डिजिटल युग में यह निर्णय अख़बार के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। आशीष यादव की नियुक्ति से भीम प्रज्ञा परिवार में उत्साह का माहौल है और सभी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में डिजिटल मीडिया सेक्शन नई ऊर्जा और रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ेगा।

भीम प्रज्ञा ई-पेपर के डिजिटल प्रकाशन पर पूरी टीम कौ
हार्दिक शुभकामनाऐ व बधाई
धन्यवाद, रमेश चंद जी