भीम प्रज्ञा फोटो कैप्शन : महपालवास में भाजपा एससी मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया का माल्यार्पण कर स्वागत करते ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक।
दूसरी बार जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर ग्रामीणों ने जताया गर्व, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद
भीम प्रज्ञा न्यूज़ सूरजगढ़।
भारतीय जनता पार्टी के झुंझुनूं जिला एससी मोर्चा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया का उनके पैतृक गांव महपालवास में ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि सुरेन्द्र भाटिया ने ग्रामीण परिवेश से निकलकर अपने परिश्रम, संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक सक्रियता के बल पर राजनीति में विशेष पहचान बनाई है। विद्यार्थी जीवन से ही उनमें नेतृत्व क्षमता दिखाई देती रही है। विभिन्न सामाजिक एवं जनहित संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने समाज सेवा और संगठन निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
दूसरी बार भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर गांववासियों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। इस दौरान गांव के बुजुर्गों ने भाटिया को आशीर्वाद देते हुए सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में सुरेन्द्र भाटिया ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा सामाजिक सद्भाव और विकास की भावना को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर कालूराम धानक, बीरबल धानक, निहाल सिंह धानक, जगदीश लोहान, सोमवीर भक्त, कृष्ण धानक, नारायण मेघवाल, कैलाश मेघवाल, जुगलाल मेघवाल, कश्मीर मेघवाल, गंगाधर मेघवाल, राजेश मेघवाल, मालाराम प्रजापत, विक्रम प्रजापत, मनोज जांगिड़, हवासिंह सैन, नरोत्तम लाल, इंद्राज लोहान, उमराव लोहान, राजेन्द्र डूडी, महेन्द्र लोहान, विक्रम लोहान, मनीष लोहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
