भीम प्रज्ञा न्यूज.सूरजगढ़
पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को उपखंड अधिकारी स्वाति झा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी स्वाति झा ने समस्त विभागों के अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पिलानी व सूरजगढ़ ब्लॉक के समस्त अधिकारियों को आगामी मानसून सीजन को देखते हुए जल भराव, ऊंची सड़कों, खुली नालियों एवं चैंबरों को ढकने के निर्देश दिए तथा एईएन बिजली विभाग को आमजन की शिकायतों के त्वरित निवारण के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम के नेतृत्व में सभी अधिकारियों को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शपथ दिलाई। इस मौके पर तहसीलदार जयसिंह मीणा, नायाब तहसीलदार हरीश यादव, विकास अधिकारी गणेशाराम जाखड़, सीबीओ बसंता, एसबीओ अनिल शर्मा, पीडब्ल्यूडी एईएन विजेंद्र डूडी, एईएन संदीप बाकोलिया, पीए हरीश जांगिड़, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र जिलोवा, सुरेश किरोड़ीवाल, डॉ. मंदरूप काजला, सुमेर मीणा सहित सूरजगढ़ व पिलानी ब्लॉक के समस्त अधिकारी मौजूद रहे।
