‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया प्याऊ
मनोज खंडेलवाल
भीम प्रज्ञा न्यूज.महवा।
महवा विधानसभा क्षेत्र के मंडावर कस्बे में भीषण गर्मी और लू के बीच मंडावर रेलवे स्टेशन पर भाजपा मंडल मंडावर के नेतृत्व में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत प्याऊ लगाकर यात्रियों व राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया गया। अभियान का शुभारंभ रेलवे के एईएन एवं पीएचडी जेईएन की उपस्थिति में किया गया। तेज गर्मी के कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए स्टेशन परिसर में ठंडे पानी की व्यवस्था की गई, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली। दूर-दराज से आने वाले मुसाफिरों ने इस सेवा कार्य की सराहना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। अभियान का उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। कार्यकर्ताओं ने जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पानी की हर बूंद अनमोल है।सेवा कार्य के दौरान भाजपा मंडल मंडावर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग व्यवस्थाओं में जुटे रहे। मंडावर रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ यह अभियान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
