भीम प्रज्ञा न्यूज.लक्ष्मणगढ़। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से सोमवार को मानव सेवार्थ एस.आर. स्कूल के गेट के सामने स्थित हरिजन बस्ती में संचालित संस्कार केंद्र पर प्रेरणादायी सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट के संरक्षक प्रकाश पासोरिया की पौत्री गौरी के जन्म की खुशी में संस्कार केंद्र के बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं बिस्कुट वितरित कर सेवा, संवेदना और सामाजिक समरसता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।कार्यक्रम मे ट्रस्ट के संरक्षक प्रकाश पासोरिया, रामनिवास शर्मा, गिरधारी लाल जाजोदिया, मनोज शर्मा, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी कमल कुमावत, रामपाल कुमावत, सुनील कुमार माली, लोकित दईया सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।
