फरीदाबाद विजिलेंस से रिटायर हुए जेई प्रदीप कुमार, क्षेत्रवासियों ने दी भावभीनी विदाई
सेवानिवृत्ति पर बोले प्रदीप कुमार—समाज और निगम की सेवा के लिए हमेशा रहूंगा तत्पर
मनोज बुलाण
भीम प्रज्ञा न्यूज.मंडी अटेली।
क्षेत्र के गांव बोचडिय़ा निवासी व हाल आबाद मंडी अटेली निवासी प्रदीप कुमार दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम में जेई विजिलेंस फरीदाबाद से सेवानिवृत होने पर कस्बे में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। बिजली निगम में 31 वर्षों तक सराहनीय व उत्कृष्ट सेवा देने पर क्षेत्र के लोगों के साथ अटेली बिजली निगम के कर्मियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जेई प्रदीप कुमार अटेली बिजली निगम में 25 साल तक लंबे समय तक अपनी सेवा दी है, फोरमैन से जेई की पदोन्नति होने पर फरीदाबाद तबादला हो गया था। विजिलेंस के एसडीओं हरजिंद्र सिंह ने कहा कि जेई प्रदीप कुमार एक अच्छे बिजली कर्मी थे। लोगों की शिकायतों को सुन कर समय पर निस्तारण किया। जेई प्रदीप कुमार ने कहा कि वह भले ही सेवानिवृत हो गये हो लेकिन समाज व निगम में किसी प्रकार की उसकी जरूरत होगी तो वह निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा बराबर देते रहेंगे। इस मौके पर एचवीपीएन के जेई गोविंद, जेई राजेश कुमार, हनुमान सिंह, संजीव डोगरा, धर्मबीर फोरमैन, सीहमा से जितेंद्र प्रधान कुमार, विनित कुमार,प्रदीप कुमार, रिटायर्ड हेडमास्टर कृष्ण कुमार, हरदूल सिंह, बिजेंद्र सांगवान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे
