मनोज बुलाण@भीम प्रज्ञा न्यूज.मंडी अटेली भाजपा जिला प्रशिक्षण टोली सदस्य व पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता नरेंद्र सुजापुर ने डा. अर्चना गुप्ता को पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर खुशी व्यक्त की है। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष बनने से पार्टी का जनाधार व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। युवा नेता नरेंद्र सुजापुर ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता एक शिक्षित महिला के साथ कुशल संगठक है। जिसका संगठन विस्तार में पार्टी को लाभ मिलेगा। पार्टी का युवाओं, महिलाओं व बुद्धिजीवी वर्ग में और अधिक तेजी से संगठन का फैलाव होगा। वरिष्ठ युवा नेता नरेंद्र सुजापुर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा ने यह सिद्ध कर दिया है कि पार्टी में जो कार्यकर्ता इमानदारी व मेहनत से कार्य करता है, उसको पार्टी बड़े मुकाम तक पहुंचने का मौका देती है। युवा नेता ने कहा कि महिला सम्मान में बड़ा कदम उठाते हुए पार्टी ने आधी आबादी पूरी भागीदारी के संकल्प को चरितार्थ किया है। बैठक में सरपंच पूजा, संदीप, डा. दीपक, बिल्लु सरपंच, हार्दिक, राहुल आदि युवा मौजूद रहे।