मनोज बुलाण भीम प्रज्ञा न्यूज.मंडी अटेली।
अटेली क्षेत्र के गांव राजपुरा निवासी तहसीलदार सज्जन कुमार के पुत्र जयवर्धन ने जेईई एडवांस के आल इंडिया में 176 वा तथा ओबीसी कैटेगरी में 27 वा रैंक हासिल किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा (जेईई) एडवांस में सफल होने वाले अभ्यर्थी भारत की सर्वोच्च इंजीनियरिंग संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में स्नातक की डिग्री हासिल कर देश-विदेश में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश का परचम लहराते हैं। जयवर्धन के पिता सज्जन सिंह गुरुग्राम में तहसीलदार, माता भारतीय रेल,चाचा-चाची सहायक प्रोफेसर व लेक्चरर हैं। जयवर्धन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी और कोटा के शिक्षण संस्थान एलन के गुरुजनों को दिया है। युवा ने बताया कि प्रतिभा कुछ समय के लिए मध्यम जरूर रह सकती है, पर समय आने पर वह अपनी चमक अवश्य दिखाती है। अनुशासन व कड़ी मेहनत के बल पर व्यक्ति बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकता है।