– राज्यसभा सांसद ने अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
– केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर
रजत विजय रंगा
भीम प्रज्ञा न्यूज.टोहाना। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना तथा नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित करना है। राज्यसभा सांसद सोमवार को अपने आवास पर क्षेत्रवासियों की समस्याएं एवं शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान सांसद ने विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विभिन्न गांवों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने पेयजल, बिजली, सड़क, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों को सांसद के समक्ष रखा।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निस्तारण किया जाए ताकि आम नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सेवा में समर्पण, संकल्प में दृढ़ता, यही हमारी पहचान है। केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही हैं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव और बिना किसी बाधा के पहुंचे।सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और बुजुर्गों के कल्याण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं।
आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, परिवार पहचान पत्र आधारित सेवाओं सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से आमजन को वास्तविक लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से जनसंवाद और जनसुनवाई कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करवाया जा रहा है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयावधि में निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और लोगों की समस्याओं का समाधान करना जनप्रतिनिधियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है
