दादरी मेडिकल कॉलेज का नामकरण में राव तुलाराम के नाम पर हमारी आने वाली पीढ़ी को उनके गौरवशाली इतिहास से जोड़ेगा
मनोज बुलाण भीम प्रज्ञा न्यूज@.मंडी अटेली
चरखी दादरी में निर्माणाधीन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम के नाम पर रखे जाने की घोषणा पर मार्केट कमेटी अटेली के चेयरमैन दिनेश जैलदार ने गहरी खुशी जताई है। उन्होंने इसके लिए विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार प्रकट किया है। दिनेश जेलदार ने प्रेस को को जारी एक बयान में बताया कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के लगातार और भगीरथ प्रयासों के कारण ही यह ऐतिहासिक मांग पूरी हो सकी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी इसी तरह के जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में 104.16 करोड़ के विकास कार्य शुरू, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए करीब 104.16 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य शुरू किए गए हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उनके घर के पास ही मिल सकें। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य तंत्र को मजबूती देने के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत प्रदेश में 766 स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। दिनेश जेलदार चेयरमैन मार्केट कमेटी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के नेतृत्व में हरियाणा का स्वास्थ्य तंत्र बेहद मजबूत हो रहा है। राव तुलाराम के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण हमारी आने वाली पीढ़ी को उनके गौरवशाली इतिहास से जोड़ेगा
