गांव बोस्ती में समाज सेवी व नंबरदार जय प्रकाश जेपी ने उपस्थित युवाओं को पर्यावरण सम्बन्धी जानकारी की साझा
विजय रंगा भीम प्रज्ञा न्यूज.@टोहाना
आज 5 जून को पूरे विश्व मे विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है । यह दिन पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए समर्पित है। इसकी शुरुआत वर्ष 1972 में यूनाइटेड नेशन्स द्वारा आयोजित यूनाइटेड नेशन्स कोनफरेस इन दी हुमेन इनवायरनमेंट के बाद की गई थी और 1973 से इसे प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है। प्रधान जीव रक्षा पर्यावरण समिति ईश्वर बोस्ती ने अपने जन्मदिन पर बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य लोगों, समुदायों, संस्थानों और सरकारों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई, जल संकट, जैव विविधता में कमी और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं ने पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। ऐसे में यह दिवस प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का स्मरण कराता है।
इस अवसर पर विभिन्न देशों में वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, जागरूकता रैलियां, संगोष्ठियां, पर्यावरण विषयक प्रतियोगिताएं और जनभागीदारी के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संगठनों और सरकारी संस्थानों द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाता है।
ईश्वर बोस्ती ने बताया कि विशेषज्ञों का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। प्लास्टिक का कम उपयोग, जल एवं ऊर्जा संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। ईश्वर बोस्ती ने अपने जन्मदिन पर पोधारोपन कर प्रेरित कर बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें यह संदेश देता है कि पृथ्वी और प्रकृति के संरक्षण के बिना मानव जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है। इसलिए आज के दिन केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संकल्प लेना भी आवश्यक है।
“विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश और दुनिया में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों से प्रकृति के संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। इस अवसर पर समाज सेवी जेपी जांगड़ा नंबरदार, गुलशन मलिक पंच, सम्मत रंगा पंच, बलदेव दहिया पंच प्रतिनिधि, हरपाल ढाका पंच प्रतिनिधि, सुनील जांगड़ा नंबरदार, बंटी वाल्मीकि, कप्तान वाल्मीकि, मास्टर सत्यवान पंवार, राजाराम चौकीदार शाहिद अन्य मोजिजगण ग्रामीण उपस्थित थे।
