भीम प्रज्ञा न्यूज.चिड़ावा। भाजपा नेता राजेश दहिया ने सोमवार को गांधीनगर में नवनिर्मित कुएं का उद्घाटन किया। वार्डवासियो ने दहिया का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा , नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ, ओबीसी मोर्चा जिला संयोजक डॉ बी एल वर्मा, राज कुमार गजराज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पार्टी के पदाधिकारी लोग उपस्थित रहे। राजेश दहिया ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व जल मंत्री कन्हैलाल चौधरी का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि इस कुएं के निर्माण से वार्ड के दर्जनों परिवारों को शुद्ध और पर्याप्त जल की सुविधा मिल सकेगी।
