भीम प्रज्ञा न्यूज.लक्ष्मणगढ़। ऋषिकुल स्कूल के सभागार में रविवार को लक्षमनगढ के संस्थापक राव राजा लक्ष्मण सिंह की 239 वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्मण सिंह के छाया चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई।कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रसाद पुजारी, महावीर सैनी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष गढ़ के बालाजी पुजारी परिवार के सदस्य सुभाष जोशी, पूर्व शिक्षा अधिकारी रामनिवास शर्मा, शिक्षाविद नंदलाल सिंह बाटडानाउ, दामोदर प्रसाद शर्मा नरसास, हनुमान सिंह नरसास, राजकीय माध्यमिक विद्यालय मानासी के प्राचार्य छोटूराम कस्वा मंचस्थ थे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत शिक्षक गोविंद जांगिड़ ने किया।संस्थान के अध्यक्ष रतनसिंह बगड़ी ने राव राजा के सांस्कृतिक सामाजिक योगदान तथा उनकी विरासत पर प्रकाश डाला। मंचस्थ अतिथियों ने रावज राजा लक्ष्मण सिंह के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। युवा नेता भवानी सिंह खेड़ी ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नरपत सिंह डागरा, शिक्षक गौ सेवक संजय कुमार जोशी, कमल कुमावत, प्रकाश पासोरिया, श्रवण सिंह नरसास, भागीरथसिंह, ओमपालसिंह हमीरपुरा, विनोद सिंह गौड, कैलाशचंद्र शर्मा, शिक्षक प्रभु दयाल इंदौरिया, अनंत कुमार सेन, गिरधारीलाल जाजोदिया, बजरंगसिंह चौहान मीरण, जयपाल सिंह ढोलास, पर्यावरणविद् अजीतसिंह छीछास, राजकीय माध्यमिक विद्यालय दिसनाउ के प्राचार्य नरेश माटोलिया, रमेश सोनी, प्रवीण शेखावत हमीरपुरा, पवन सिंह, रविंद्र सिंह, भागीरथ सिंह नरसास, मनोहर सिंह, कान सिंह मीरण आदि मौजूद थे।
