भीम प्रज्ञा न्यूज.चिड़ावा। कस्बे के अरड़ावता रोड स्थित अनाज मंडी प्रांगण में मंगलवार को सनराईज योगा क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधरोपण अभियान का आगाज किया गया। क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी मानसूनी सीजन को देखते हुए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम के दौरान क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने न केवल नए पौधे रोपे, बल्कि पूर्व में लगाए गए वृक्षों की तरह ही इनकी भी नियमित देखभाल और सुरक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला ससंघचालक संदीप जोशी ने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण और उनकी देखरेख करना हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम में राकेश शर्मा, कमलेश शर्मा, रजनीकान्त सहित सनराईज योगा क्लब के अनेक सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
