भीम प्रज्ञा न्यूज.झुंझुनूं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा झुंझुनूं जिले के युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता सुरेंद्र भाटिया को पुनः भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार यह नियुक्ति की गई। वहीं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व एवं प्रदेशाध्यक्ष निहाल चंद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने एक समर्पित और जमीनी कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सुरेंद्र भाटिया की पुनर्नियुक्ति पर जिलेभर से उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। शुभकामनाएं देने वालों में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, प्रधान बलवान सिंह, पूर्व सांसद नरेन्द्र खीचड़, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, पिलानी विधायक प्रत्याशी राजेश दहिया, राज्य ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावडिया तथा पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि सुरेंद्र भाटिया के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा जिले में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
