अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही सहभागिता
पवन कुमार शर्मा
भीम प्रज्ञा न्यूज.मंडावा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को बाल भारती पब्लिक स्कूल वार्ड 17 में आज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडावा सीबीईओ पवन कुमार उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता हरिराम दादरवाल अध्यक्ष कुम्हार कर्मचारी एवं सेवा समिति झुंझुनू ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं कर्मचारी मौजूद रहें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुभाष बावलिया,पूर्व जिला भाजपा मंत्री संदीप शर्मा शामिल उपस्थित रहे। वही अन्य उपस्थित लोगों में सज्जन लाल शर्मा, कैलाश चंद्र पीपलवा, सत्यनारायण शर्मा, राकेश मीणा तेतरा ,प्रमोद कुमार कटारिया, निशा सनोदिया, मांगेराम दहिया, सजन लाल सैनी, राजेंद्र सनोदीया, प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता के महत्व पर विचार व्यक्त किए गए। अतिथियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री राजू धनोलिया द्वारा किया गया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
