भीम प्रज्ञा न्यूज.सूरजगढ़।
कस्बे की श्री पंचायत गौशाला में सर्व समाज के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर धार्मिक उत्साह का परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कस्बे के ऐतिहासिक एवं सैकड़ों वर्ष पुराने स्वामी रूपदास मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। मुख्य यजमान प्रदीप हलवाई ने सहपरिवार पूजा-अर्चना कर कथा यज्ञ के सफल आयोजन की कामना की। मंदिर महंत क्रांतिदास महाराज ने मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से गाजे-बाजे और धार्मिक जयघोषों के साथ रवाना होकर गांधी चौक, पुराने बस स्टैंड सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल श्री पंचायत गौशाला पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
आयोजकों ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मथुरा के प्रसिद्ध कथावाचक गोविंद शरण पांडे श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा के दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। कलश यात्रा में बरासिया कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट के विद्यार्थियों ने भी अनुशासित ढंग से भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर श्री पंचायत गौशाला अध्यक्ष बृजलाल गाड़ोदिया, लोकतंत्र सेनानी एवं समाजसेवी सजन अग्रवाल, अग्रवाल सभा अध्यक्ष पालीराम मुंशी, मंत्री राजेश छापड़िया, प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा, सुरेश शाह, महेश ड्रोलिया, बाबूलाल डीडवानिया, प्रशांत चौमाल, पवन गुड़गुड़ी, अनूप तुलस्यान, ओमप्रकाश कौशिक, राजेंद्र गहलोत, मनोहर जांगिड़, मनीष शर्मा, गौरव
