भीम प्रज्ञा न्यूज.चिड़ावा। राजस्थान विधानसभा के गठन के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए गए सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार का चिड़ावा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। शहर के सूरजगढ़ तिराहा पर समाजसेवी शीशराम हलवाई और पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा के नेतृत्व में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक का फूल-मालाओं और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि उनका मुख्य ध्येय हमेशा जनता की सेवा करना रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें मिला यह सम्मान उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के विश्वास और सहयोग का सम्मान है। उन्होंने यह सम्मान क्षेत्र की जनता को समर्पित करते हुए विकास कार्यों को और गति देने का भरोसा दिलाया। समाजसेवी शीशराम हलवाई ने विधायक श्रवण कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पिलानी और सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के वरिष्ठ विधायक के रूप में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर शिक्षाविद राम सिंह नेहरा, जगपाल सिंह यादव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार सैनी, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला सहित कई वक्ताओं ने विधायक के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अंकित फोगाट, लोकेश डूडी, प्रकाश, कुलोठ सरपंच रणवीर, राजेश काजला, ताराचंद लाम्बा, हनुमान प्रसाद, राजेन्द्र सैनी, प्रकाश गुर्जर, लक्ष्मी नारायण, नाथूराम मेघवाल, दलबीर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहें।
