भीम प्रज्ञा न्यूज.लक्ष्मणगढ़। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से रात नीट-यूजी 2026 के रिजल्ट में लक्षमनगढ निवासी जोगराज कुमावत की सुपौत्री व गौरीशंकर कुमावत की सुपुत्री जयश्री कुमावत ने नीट परीक्षा क्वालीफाई करते हुए 720 मेंआ 626 अंक हासिल कर ऑल इंडिया 4085 वीं रैंक व ओबीसी वर्ग में 1623वीं रैंक जबकि बगड़ी ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि सुरेश कुमार की भतीजी व ओमप्रकाश प्रजापत सुपुत्री खुशी प्रजापत ने 720 में से 564 अंक हासिल कर ऑल इंडिया 27376वीं रैली जबकि ओबीसी वर्ग में 1310वीं रैंक हासिल की है। यह जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमावत ने बताया कि समाज की दोनों बालिकाओं की सफलता पर परिजनों व शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।
