विद्यार्थियों ने 12वीं के साथ रचा सफलता का इतिहास
भीम प्रज्ञा न्यूज.चिड़ावा। लोहियाम करियर इंस्टीट्यूट, चिड़ावा की छात्रा प्रियांशी कुलहरी, पुत्री नरेन्द्र कुलहरी, ने नीट-2026 में 683 अंक प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। प्रियांशी ने AIR (सामान्य) 218 तथा ओबीसी रैंक 145 प्राप्त कर संस्थान के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में अपना नाम दर्ज कराया। विशेष बात यह रही कि प्रियांशी ने यह शानदार सफलता 12वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ ही हासिल की। प्रियांशी ने लोहिया स्कूल से 2026 में ही बोर्ड परीक्षा में 98.20 अंक प्राप्त करके पूरे चिड़ावा क्षेत्र को टॉप किया जो उसकी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट तैयारी का प्रमाण है। संस्थान के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। निखिल जांगिड़ पुत्र कृष्ण जांगिड़ ने 624 अंक प्राप्त कर AIR (सामान्य) 4437 एवं ओबीसी रैंक 1776 हासिल की। इसके अलावा काव्या चाहर (567 अंक), निशिता (556 अंक), नेहा शर्मा, अक्षरा शर्मा, वीरेंद्र, सुमित, दीना शर्मा, मुस्कान, पूजा, निशा, अजय, रिंकू, कार्तिक, पलक शर्मा तथा तनुजा ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर संस्थान एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। संस्थान के चेयरमैन राम सिंह नेहरा ने बताया कि प्रियांशी ने 12वीं के साथ नीट जैसी कठिन परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
प्रियांशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, लोहियाम करियर इंस्टीट्यूट के मार्गदर्शन तथा अपने परिवार को दिया। इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रियांशी की दादी विमला कुलहरी, पिता नरेन्द्र कुलहरी, माता श्रीमती सुगनी तथा भाई हर्षित कुलहरी ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उसे शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर संस्थान में प्रियांशी सहित सभी सफल विद्यार्थियों का राजस्थानी परंपरा के अनुसार सम्मान माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया गया। इसके बाद विजय जुलूस पंडित जी के मंदिर पहुंचा आशीर्वाद लेकर वापिस विद्यालय पहुँचा| पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
संस्थान के निदेशक जगपाल सिंह यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास तथा संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, जावत्री नेहरा, संस्था सचिव प्रदीप नेहरा, चेयरपर्सन ममता नेहरा, प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे, प्रधानाचार्य प्रमिला झाझड़िया, ब्रांच हेड ममता चौधरी, लोकेश भाम्भू, प्रिया, गुलजार खान, पूरणमल गजराज, अकेडमिक हेड प्रदीप सोनी, कुलदीप कनोडिया, श्याम सुंदर मिश्रा, रवि चोटिया, राकेश कुमावत, सुरेश यादव, सुलभ, सूरज त्रिपाठी, संदीप राव, ओम प्रकाश, सुरेश भालोठिया, विकास सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। लोहियम करियर इंस्टीट्यूट, चिड़ावा ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत निरंतर हो और सही मार्गदर्शन मिले, तो राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की जा सकती है।

