मनीष माहिच ने AIR-1149 हासिल कर जिले का नाम किया रोशन, संस्थान में मनाया गया विजयोत्सव
भीम प्रज्ञा न्यूज.चिड़ावा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित नीट-2026 के परिणामों में झुंझुनूं रोड स्थित एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अंतर्गत संचालित एम.डी. करियर लाइन (एम.डी.सी.एल.) कोचिंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 विद्यार्थियों का मेडिकल कॉलेजों के लिए चयन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्कृष्ट परिणामों के साथ संस्थान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी मार्गदर्शन और अनुशासित अध्ययन का परिणाम सफलता के रूप में सामने आता है। संस्थान के छात्र मनीष माहिच पुत्र कुलदीप माहिच ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1149 प्राप्त कर न केवल एम.डी.सी.एल. बल्कि पूरे झुंझुनूं जिले का गौरव बढ़ाया। यह उपलब्धि जिले में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों के बीच सर्वश्रेष्ठ परिणामों में शामिल रही।
इन विद्यार्थियों ने हासिल की शानदार रैंक
नीट-2026 में चयनित विद्यार्थियों में तनिष मेहरड़ा (AIR-1790), पीयूष शर्मा (AIR-3009), भाग्यलक्ष्मी (AIR-3050), ईशांत सैनी (AIR-4690), राजबाला नेहरा (AIR-5119), लक्षिता अग्रवाल (AIR-6568), खुशी योगी (AIR-7221), जैसिका भालोठिया (AIR-12545), राशी नेहरा (AIR-14694), अस्तित्व डांगी (AIR-16055), आशु जानू (AIR-16648) तथा रिया श्योराण (AIR-18567) प्रमुख रहें। इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और संस्थान के मार्गदर्शन से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश का सपना साकार किया।
12वीं के साथ ही सरकारी मेडिकल कॉलेज का सपना हुआ पूरा
संस्थान के अनुसार मनीष माहिच, भाग्यलक्ष्मी और खुशी योगी का 12वीं कक्षा के साथ ही सरकारी मेडिकल कॉलेज में चयन सुनिश्चित हुआ है। यह उपलब्धि उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो स्कूली शिक्षा के साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
जेईई एडवांस-2026 में भी लहराया सफलता का परचम
एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने केवल मेडिकल ही नहीं बल्कि इंजीनियरिंग क्षेत्र में भी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। हाल ही में घोषित जेईई एडवांस-2026 के परिणामों में भी संस्थान के 23 विद्यार्थियों का देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थानों में चयन हुआ था। लगातार मिल रही इन सफलताओं ने संस्थान को क्षेत्र के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों की श्रेणी में स्थापित कर दिया है।
डीजे और लोक संगीत के साथ मनाया गया विजयोत्सव
नीट परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान परिसर स्थित एम.डी. सभागार में भव्य विजयोत्सव का आयोजन किया गया। डीजे और लोक संगीत की धुनों पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने सफलता का जश्न मनाया। पूरे परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
इस अवसर पर चेयरमैन सुनील कुमार डांगी एवं संस्थान प्रबंधक समित डांगी ने चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का तिलक लगाकर एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विद्यार्थियों ने दिया सफलता का श्रेय
सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन सुनील कुमार डांगी के कुशल मार्गदर्शन को दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि नियमित अध्ययन, समयबद्ध टेस्ट सीरीज और शिक्षकों के व्यक्तिगत मार्गदर्शन ने उन्हें सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्कार, गुणवत्ता और नवाचार बना सफलता का आधार
संस्थान के चेयरमैन सुनील कुमार डांगी ने बताया कि एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन अपने अनुभवी फैकल्टी, संस्कारमय वातावरण, आधुनिक शिक्षण पद्धति और नियमित शैक्षणिक अनुसंधानों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर रहा है। बड़े शहरों की भागदौड़ और तनावपूर्ण माहौल से दूर चिड़ावा में गुणवत्तापूर्ण तैयारी उपलब्ध कराना ही संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता है।संस्थान में वर्तमान में कक्षा 6 से 10 तक प्री-फाउंडेशन, कक्षा 11-12 फाउंडेशन, तथा आईआईटी-जेईई और नीट टारगेट बैच संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें नए प्रवेश भी जारी हैं। एम.डी. ग्रुप ऑफ एजुकेशन की यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे शेखावाटी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। लगातार उत्कृष्ट परिणामों के साथ संस्थान ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पित प्रयास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।

