सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज.बीकानेर/पूगल। किसानों की सिंचाई के पानी, कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और अन्य जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को पूगल उपखंड मुख्यालय पर कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर भवन से उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए गोविंदराम मेघवाल ने आरोप लगाया कि वन विभाग और सीमा क्षेत्र में चल रही कार्रवाई से गरीब परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से प्रभावित लोगों को राहत देने तथा कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।पूर्व मंत्री ने खाजूवाला क्षेत्र में सिंचाई के पानी की कमी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि पर्याप्त जल उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को आवश्यक सिंचाई पानी नहीं मिल रहा है, जिससे नरमा, मूंगफली और मूंग जैसी फसलें प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने किसानों को समय पर खाद और पानी उपलब्ध कराने की मांग की। अपने संबोधन में मेघवाल ने राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न मुद्दों, जिनमें नीट परीक्षा से जुड़े विवाद और अन्य मामलों का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की तथा कुछ मामलों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर कांग्रेस आगामी दिनों में व्यापक आंदोलन करेगी।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री के पुतले भी फूंके। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच तथा बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🔥टॉप न्यूज़
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdate
देश🏛️प्रदेश🏏क्रिकेट🎬बॉलीवुड
राजनीति🌍विदेश⚽खेल🎭मनोरंजन💼व्यापार💻टेक्नोलॉजी🚨BREAKING✅Fact Check🧠G.K📰News📝आर्टिकल🗞️ई-पेपर💎एक्सक्लूसिव रिपोर्ट🚗ऑटो-वर्ल्ड🎯करियर🦠कोविड-19🚔क्राइम📱गैजेट्स🗳️चुनाव 2023📈ट्रेंडिंग🌍दुनिया✨धर्म/ज्योतिष✈️पर्यटन🗳️पॉलिटिक्स🎥वीडियो🍲व्यंजन✍️संपादकीय🏥स्वास्थ्यBreaking Newsसमाज/ संस्कृतिशिक्षा /करियरदेश दुनियाCrimeEditorialहरियाणा हलचलकानूनराजस्थान दर्शनPoliticsAlertTrending Nowदिल्ली दरबारसरकारी योजनाएंन्यूज-ब्रीफविज्ञप्तिखेल-खिलाड़ीशेखावाटी संभागSocial AwarenessEducationalGeneralNews VideosStyleTravelसाहित्य/काव्य सृजनGovernment Job worksEditor's PicksFeature PostsUncategorizedUpdateराजनीति

पूगल में कांग्रेस का प्रदर्शन, किसानों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा








