बुहाना थाना क्षेत्र में सूने घर को निशाना बनाकर चोरी का मामला सामने आया है। कलवा रोड़ स्थित जोशियों का मोहल्ला निवासी मधुसूदन शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पत्नी सहित ससुराल गए हुए थे।
पीड़ित के अनुसार, घर लौटने पर कमरे की अलमारी से 1 लाख 15 हजार रुपये की नगद राशि गायब मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


देश
राजनीति





