भीम प्रज्ञा न्यूज़. पिलानी। बिरला टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (BTTI) में नवआगंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान के निदेशक प्रो. बी.के. राउत के सानिध्य में विद्या विहार नगर पालिका अध्यक्ष सिकंदर देवना एवं पिलानी नगर पालिका अध्यक्ष नागेंद्र नौवाल के आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया।

Watermark

संस्थान के प्राचार्य मनोज कुमार गौड़ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए फ्रेशर पार्टी के उद्देश्य एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
अतिथियों ने संस्थान की शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में हो रही प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए रैंप वॉक एवं कैटवॉक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप पर अपनी प्रतिभा एवं व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका बीकेबीआईईटी की एचओडी डॉ. मनुस्मृति शर्मा एवं बीकेबीआईएचई की प्राचार्य डॉ. रश्मि जांगिड़ ने निभाई।
इस अवसर पर बीकेबीआईईटी प्राचार्य डॉ. अनिल शर्मा, बीटीटीआई उपप्राचार्य निरंजन शर्मा, एचओडी शेर सिंह, नितेश कोठारी, प्रशांत अग्रवाल, आईटीआई इंचार्ज नरेंद्र शर्मा सहित संस्थान के स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य निरंजन शर्मा ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया।