भीम प्रज्ञा न्यूज़. चिड़ावा -: शहर के मंड्रेला रोड स्थित परमहंस स्कूल चिड़ावा में दीपोत्सव व स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक बिरजू राम जांगिड़, निदेशक विक्रम जांगीड़ व सह निदेशक मनोज जांगिड़ ने मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर किया।

Watermark

दीपों के इस पर्व पर विद्यालय में आयोजित रंगोली, दीया सजावट एवं द्वार सज्जा प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और कल्पनाशक्ति को नए आयाम दिए। रंगों की खुशबू, दीयों की रोशनी और बच्चों की मुस्कान ने रच दिया एक अनुपम संगम!
हर बच्चे ने अपने मन के रंगों से दीपावली के अर्थ को चित्रित किया।
किसी ने अंधकार पर विजय का दृश्य बनाया ‌,
किसी ने दीपों के उजाले में खुशियों की किरणें बिखेरीं।
दीया सजावट प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वदेशी को अपनाते हुए मिट्टी के छोटे-छोटे दीयों को अपने सपनों की तरह सजाया ,चमकते रंगों, मनमोहक आकृतियों और कलात्मक भावनाओं से भरे हुए।
वहीं द्वार सज्जा में विद्यार्थियों ने अपनी टीम भावना और कल्पना से विद्यालय के प्रत्येक द्वार को संस्कृति, रंग और सौंदर्य की झिलमिलाहट से निखारा। निदेशक विक्रम जांगिड ने बताया कि यह आयोजन न केवल एक प्रतियोगिता थी , बल्कि भारतीय परंपराओं की जीवंत झलक थी।निदेशक ने कहा कि खुशियां मिलकर बांटने से बढ़ती है — जहाँ हर दीप एक संदेश दे रहा था कि “अंधकार चाहे जितना भी गहरा हो, एक दीप सब कुछ बदल सकता है। विद्यालय परिवार ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे, स्वच्छता एवं खुशियों के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। शिक्षा के साथ संस्कार, परंपराओं के साथ आधुनिकता—यही PCP स्कूल की विशेष पहचान है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।