भीम प्रज्ञा न्यूज़. चिड़ावा। डालमिया विद्या मंदिर, चिड़ावा में विश्व आवास दिवस के अवसर पर 5 अक्टूबर 2026 को एनसीसी कैडेट्स के लिए विशेष जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया। गतिविधि का उद्देश्य स्वच्छ एवं स्वस्थ परिवेश के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा प्लास्टिक के कम उपयोग और उचित कचरा प्रबंधन के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए प्लास्टिक कचरे का संग्रहण किया।

Watermark

इसके पश्चात एकत्रित कचरे का उचित पृथक्करण किया गया। कैडेट्स को विभिन्न रंगों के डस्टबिन के सही उपयोग तथा गीले, सूखे एवं अन्य प्रकार के कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य शक्ति सिंह ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की जिम्मेदारी है। प्रधानाध्यापिका नमिता चौधरी ने भी कैडेट्स को प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा स्वच्छता और कचरा पृथक्करण को अपनी नियमित आदत बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ ली। उन्होंने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा समाज के अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस गतिविधि के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने “स्वच्छ परिसर, स्वस्थ जीवन और सुरक्षित पर्यावरण” का सार्थक संदेश दिया।