अतिथियों को मोतियों की माला पहनाई, केक काटा
भीम प्रज्ञा न्यूज.झुंझुनूं। शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन जन संघर्ष अभियान के अंतर्गत शनिवार को झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर समारोह का आयोजन कर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। अतिथियों ने केक काटा तो लाऊड स्पीकर पर हैप्पी बर्थडे टू यू का गाना बजा। समारोह में उपस्थित सभी ने उम्मीद जताई कि रेल मंत्री यात्रियों की मांगों पर गौर करेंगे और झुंझुनूं को रेलवे जंक्शन की सौगात के साथ-साथ रेल सुविधाएं बढायेंगे। शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित समारोह की अध्यक्षता दरगाह हजरत कमरुद्दीन शाह के गद्दीनशीन ऐजाज नबी ने की जबकि मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार हलवाई थे। भारतीय मानवाधिकार परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह टीकेएन, झुझार सिंह सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुरेश कुमार जाखड़, भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष सीए जिम्मी मोदी, पूर्व स्टेशन अधीक्षक अनवर हुसैन, स्टेशन प्रबंधक संजीव कुमार, नगर परिषद के पूर्व सभापति खालिद हुसैन, श्री सैनी समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष छगनलाल धूपिया एवं नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष पवन पुजारी समारोह के विशिष्ट अतिथि थे। समिति के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ द्वारा मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया। कार्यक्रम संचालिका डॉ. भावना शर्मा का चुनड़ी ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भावना शर्मा ने किया। शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया और समिति की गतिविधियों से अवगत करवाते हुए जिले के विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों पर यात्रियों की रेलवे मांगों की अनदेखी करने पर नाराजगी व्यक्त की।
समारोह में समिति के महासचिव डॉ. मनोज सिंह टीकेएन को भारतीय मानवाधिकार परिषद् का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर समिति की ओर से मंचस्थ अतिथियों द्वारा साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण करके एवं श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंट करके अभिनन्दन किया गया। समिति की ओर से स्टेशन प्रबंधक संजीव कुमार का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मान किया गया। समिति ने स्टेशन के स्वच्छता प्रहरी राजकुमार वाल्मिकि का शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मान किया गया। समिति ने राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों का भी माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। सिंगर जाकीर अब्बासी ने रेलवे जंक्शन की मांग पर आधारित संगीतमय गीत की प्रस्तुति दी।
समारोह अध्यक्ष ऐजाज नबी, मुख्य अतिथि गणेश कुमार हलवाई, विशिष्ट अतिथि अनवर हुसैन, सीए जिम्मी मोदी, खालिद हुसैन एवं चन्द्रप्रकाश धूपिया ने अपने विचार किये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाबू भाई अली हसन परवेज, संजय बिलोटिया, कमल डालमिया, सुरेन्द्र अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश धूपिया, कैलाशदान बारेठ, रिषी सोनी, नरोत्तमलाल आर्य, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, विनोद खन्ना, अनिल शर्मा, प्रमोद टीबड़ा, फैयाज अहमद खान, सिंगर जाकीर अब्बासी, शारिक खान, इकबाल खान, श्रवण कुमार गोयनका, मनीष बगड़िया, रवि तुलस्यान, शिवचरण पुरोहित, हजारीलाल छापौला, भंवरलाल चौधरी, महेन्द्र सिंह चौधरी, मोहनलाल पुरोहित, विजय कुमार सैनी, बंटी सोनी, इमरान बड़गुजर, प्रमोद केडिया, भोपाल सिंह पटवारी, अम्मीलाल सुंडा, राजकुमार वाल्मिकि, अशोक अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।
