भीम प्रज्ञा न्यूज.लक्ष्मणगढ़। सन्दर्भ कक्ष पीएम श्री राजकीय सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विशेष आवश्यकता वाले बालक बालिकाओं एवं अभिभावकों की प्रथम परामर्शदात्री कार्यशाला का आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विधाधर शर्मा के सानिध्य में किया गया।इस अवसर पर रीड टू सक्सेस एजुकेशन संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय धन्नेसिंह भास्कर शिक्षाविद घस्सू की तृतीय पुण्यतिथि पर संस्थान के भास्कर बंधुओं की तरफ़ से दिव्यांग विद्यार्थियों को स्कूल बैग प्रदान कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। सन्दर्भ व्यक्ति सुरेश कुमार भास्कर द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्रों में आने वाले कठिनाइयों व चुनौतियों पर चर्च करते विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।विशेष शिक्षक सुरेश कुमार ने समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यो की जानकारी दी। राजकीय सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूलाल वर्मा ने दिव्यांगता के क्षेत्रों में किए जा रहे नवाचारों से अपडेट रहने का अभिभावकों से आह्वान किया।शिक्षक राजेन्द्र भास्कर ने दिव्यांग विद्यार्थियों से हर प्रकार की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने की आवश्यकता जताई।
अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कमलेश शर्मा ने यूडीआईडी बनाते समय बरती जाने वाली सावधानीयों को रेखांकित कियाविशेष शिक्षक भूपेन्द्र कुमार ने दिव्यांगता के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने शख्सियतों से प्ररेणा लेने के लिए प्रेरित किया।विशेष शिक्षक नवीन कुमार व अक्षत कुमार ने अभिभावकों के साथ शैक्षिक विधाओं पर चर्चा कर आवश्यक परामर्श दिया।
