डीसी डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को पेट्रोलियम पदार्थों की अवैध बिक्री को रोकने के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक, दिए उचित दिशा-निर्देश
रजत विजय रंगा @भीम प्रज्ञा न्यूज.फतेहाबाद। जूनजिला में हाई स्पीड डीजल (एचएसडी) और मोटर स्पिरिट (पेट्रोल) की असामान्य बिक्री तथा अवैध अंतर्राज्यीय परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीसी डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को लघु सचिवालय में पेट्रोलियम पदार्थों की अवैध बिक्री को रोकने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें दिशा-निर्देश दिए। डीएफएससी कुशल बुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में स्थिति सामान्य हैं। जिला की ऐसी औद्योगिक इकाईयां, जो ईंधन के रूप में डीजल का प्रयोग करती है, उनकी लगातार जांच की जा रही हैं इन्होंने यह ईधन कहां से खरीदा है। अगर इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित की जा रही हैं। डीएफएससी ने डीसी को अवगत कराया कि सभी पेट्रोल पंपों की दैनिक बिक्री पर विशेष निगरानी रखी जा रही हैं। यदि किसी पेट्रोल पंप पर डीजल अथवा पेट्रोल की बिक्री में अचानक असामान्य वृद्धि पाई जाती है
तो उसका तत्काल ऑडिट एवं निरीक्षण किया जा रहा हैं। इसके अतिरिक्त यह भी सुनिश्चित किया जा रहा हैं कि पेट्रोल पंपों से अनधिकृत टैंकरों अथवा ऐसे व्यावसायिक संस्थानों को थोक मात्रा में ईंधन की आपूर्ति न हो, जिन्हें नियमों के अनुसार सीधे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से ईंधन प्राप्त करना आवश्यक है।डीएफएससी ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों की अवैध बिक्री को रोकने के लिए जिला में अलग-अलग क्षेत्रों में फ्लाइंग स्क्वाड टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें लगातार फील्ड में रहकर पेट्रोलियम पदार्थों की अवैध बिक्री पर निगरानी रख रही हैं। इसके अलावा सभी तेल कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि पेट्रोल पंपों पर एक बार में हुई बड़ी ट्रांजेक्शनों का डाटा डीएफएससी कार्यालय को उपलब्ध करवाएं ताकि अगर किसी पेट्रोल पंप पर कोई कालाबाजारी की गई है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके
