पवन कुमार शर्मा
भीम प्रज्ञा न्यूज.मंडावा। क्षेत्र के गाँव हमीरवास (नुआ) निवासी होनहार छात्र आदित्य कुमार ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 9515 तथा एससी कैटेगरी में 451वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।आदित्य के पिता बाबूलाल निजी महाविद्यालय में भूगोल के व्याख्याता हैं, जबकि माता सीमा राठी राजकीय सेवा में व्याख्याता हैं। आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन, गुरुजनों के सहयोग और नियमित अध्ययन को दिया। परिणाम घोषित होते ही उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया तथा ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
