भीम प्रज्ञा न्यूज.चिड़ावा। पंडित गणेशनारायण बावलिया महाराज मंदिर में शनिवार को ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के तहत भव्य महा-आरती का आयोजन हुआ। इसमें उमड़े जनसैलाब ने जल की हर बूंद बचाने का सामूहिक संकल्प लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने कहा कि जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाना समय की मांग है। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने चेताया कि जल संकट भविष्य की बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी है। अभियान के प्रदेश संयोजक मुकेश दाधीच ने बताया कि पूरे प्रदेश में जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़,ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावंडिया, सीईओ पुरुषोत्तम धानका, एसीएम सुप्रिया कालेर, अभियान जिला समन्वयक विशंभर पूनिया, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, पवन शर्मा नवहाल, अमित सैनी गोलू, राजेश वर्मा, राजू मराठा, हनुमान सिंह, अरुण दाधीच, सुनील भडिया, पीयूष बाछूका, सज्जन गोदारा, दीपक जांगिड़, अशोक शर्मा, गंगाधर सैनी, मुकेश जलिंद्रा, मदन डारा, संतोष कुमार सैनी, महेंद्र मोदी, रजनीकांत मान, ख्याति केडिया, कौमल चौधरी, सुशील डाबला, मोहित तामड़ायत सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
