भीम प्रज्ञा नेटवर्क झुन्झुनूं। देश में बढ़ते हुए डीजल पेट्रोल की कीमतों के विरोध में “दे धक्का आंदोलन” के तहत बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को राजस्थान संपर्क पोर्टल के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में तीन चरणों में देश के 625 जिलों में राष्ट्रव्यापी आंदोलन प्रदर्शन कर सभी जिला कलेक्टर्स को ज्ञापन दिया गया है, के अंतर्गत झुन्झुनूं मुख्यालय पर भी ज्ञापन दिया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा महंगाई और बेरोजगारी प्रतिदिन, निर्माण की जा रही है। स्मार्ट मीटर द्वारा अधिकतम बिजली बिल भार, उपभोक्ताओं पर जबरन थोपा जा रहा है। महंगे घरेलू गैस और कमर्शियल गैस व महंगे पेट्रोल – डीजल ने देश के बहुजन समाज के लोगों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने का सुनियोजित षड्यंत्र, केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है, इसके विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा पंद्रह सूत्री मांग पत्र के माध्यम से “दे धक्का आंदोलन” कार्यक्रम भी रखा गया।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि उक्त ज्ञापन देने की रिकॉर्डली जानकारी, बहुजन मुक्ति पार्टी की तरफ से जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ईमेल के माध्यम से शनिवार को दे दी गई थी, मगर जिला कलक्टर कार्यालय का मुख्यालय पर कोई प्रतिनिधि नहीं होने के कारण ज्ञापन राजस्थान संपर्क पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भेजा गया। प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सेवदा ने जानकारी देते हुए बताया कि “दे धक्का आंदोलन” का भारत मुक्ति मोर्चा राजस्थान जाहिर समर्थन करता है और केंद्र सरकार देश की उन्नति और प्रगति के लिए कार्य करे। आम आदमी के प्रति सरकार का रवैया ठीक न होकर पूंजीपतियों के प्रति गहरा लगाव दिखता प्रतीत हो रहा है जो एक सो पैंतालीस करोड़ जनता के हित में नहीं है।
एडवोकेट रतनलाल, आयुष्मति किरण, राजवीर सिंह, विकास काला, अवध, सुभाष चंद्र, विनोद, सुरेश कुमार, प्रवीण, सुशीला देवी, सुमित्रा देवी, नेहा, सरिता, पतासी देवी, संजू मीणा, बनारसी देवी, जगपाल सिंह, विष्णु कुमार, रितेश कुमार, शिवकुमार, लक्ष्य, अंकित, आदित्य, सम्राट, सूरज कुमार, भवानी सिंह, महेंद्र, रोहिताश कुमार, महावीर प्रसाद, ओमप्रकाश, संदीप कुमार, कमलेश काला, सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
