भीम प्रज्ञा न्यूज.नई दिल्ली।
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री श्री अजय टम्टा को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने श्री टम्टा के सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए अपने संदेश में कहा, “आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें, ईश्वर आपको सुदीर्घ जीवन प्रदान करें। राष्ट्र निर्माण और देश के राजमार्ग नेटवर्क को सुदृढ़ करने में आपका योगदान अत्यंत सराहनीय है।” इस विशेष अवसर पर देशभर से पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने भी केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को दीर्घायु होने की मंगलकामनाएं भेजी हैं।
