सोहनलाल परिहार
भीम प्रज्ञा न्यूज.बीकानेर। बीकानेर जिले में खजूर की खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। जिले में वर्तमान में करीब 350 हेक्टेयर क्षेत्र में खजूर के बाग हैं। इस वर्ष बेहतर उत्पादन और बाजार में 50 से 80 रुपये प्रति किलो तक अच्छे भाव मिलने से किसानों में खजूर की खेती के प्रति उत्साह बढ़ा है। कई किसानों को प्रति पौधा 80 से 100 किलो तक फल उत्पादन मिला है, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बीकानेर का खजूर दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब सहित अन्य राज्यों में भी भेजा जा रहा है। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पश्चिमी राजस्थान में खजूर पौधारोपण क्षेत्र विस्तार की योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। बीकानेर को खजूर हब के रूप में विकसित करने के प्रयास सफल हो रहे हैं और किसान इस फसल से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। प्रगतिशील किसान शिवकरण कूकणा, जय भगवान, ओ.पी. हर्ष, बृजमोहन चांडक और केसरी चंद भूरा ने बताया कि इस बार अच्छी पैदावार और बेहतर बाजार भाव के कारण खजूर उत्पादन से उनकी आमदनी लगभग दोगुनी हो गई है।

Simple, clean, and effective. I appreciate that the site doesn’t have too many annoying pop ups. Just pure gaming fun.
I really love the vibe of this place. The games are smooth and the payouts are actually fair. Definitely my go-to spot for a weekend thrill! Check out pecasinoatlanticcity
The variety of betting options here is insane. I spent hours exploring the different tables. Great experience with clwwwjugabet so far.