भीम प्रज्ञा न्यूज. झुंझुनूं।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को शहर मण्डल भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा ज़िलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी एव विधायक राजेन्द्र भांबू के मुख्य आतिथ्य में और भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा एव अभियान जिला संयोजक भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सैनी के नेतृत्व में छिपियो की ढाणी स्थित नामदेव मंदिर से गणेश मंदिर होते हुए शहीद इंद्रसिह सैनी स्मारक तक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई।जानकारी देते हुए शहर मण्डल महामंत्री एव अभियान मण्डल संयोजक ताराचंद सैनी ने बताया कि डीजे की धुन पर देशभक्ति के गीतों एव भारतमाता के जय घोष की गूँज के साथ सो से अधिक दुपहिया वाहन एव पैदल कार्यक्रताओ ने हाथ में तिरंगा लेकर जोश एव उत्साह के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। विधायक राजेन्द्र भांबू एव भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों एव भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद इंद्रसिह स्मारक पर स्वच्छता करके शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एव पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अरुणा सिहाग, भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अजय चाहर , सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, जिला प्रकोष्ठ संयोजक जय प्रकाश चौधरी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश सहल, महेश बसावतिया, किरण चौधरी, पार्षद कुलदीप पूनिया, विजय सैनी, शहर उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, पंकज टेलर, श्रवण कुमार सैनी, मनोहर धूपिया, संदीप सैनी, अनिल जोशी, एडवोकेट संजय सैनी, सुरेंद्र सैनी, प्रवीण सैनी, पवन सैनी फूलवाला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एव गणमान्यजन उपस्थित रहे ।


देश
राजनीति
Web Story




