भीम प्रज्ञा न्यूज.पचेरी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एलबीएस इंटरनेशनल स्कूल पचेरी बड़ी के विद्यार्थियों ने पचेरी बाजार में भव्य तिरंगा रैली निकाली। रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों से पूरा बाजार देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर पचेरी के मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची। विद्यार्थियों की अनुशासित कतार और हाथों में लहराते तिरंगों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रैली के दौरान पचेरी बाजार में जगह-जगह तिरंगे ही तिरंगे नजर आए और स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले ही कस्बे में देशभक्ति का माहौल बन गया।

स्कूल के प्रबंध निदेशक अतुल जांगिड़ ने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ बच्चों को समाज और राष्ट्र से जोड़ना भी जरूरी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं और कस्बेवासियों में देशभक्ति व राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
एकेडमिक डायरेक्टर राधा देवी ने कहा कि तिरंगा रैली का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को देश से जोड़ते हैं। रैली में विद्यार्थियों ने अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया। बाजार में मौजूद कस्बेवासियों ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति और स्कूल प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की। रैली ने पूरे पचेरी बाजार में देशभक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर विजयपाल, रामसिंह तूंदवाल, संदीप जांगिड़, अनिल यादव, अनिल दौरात, जितेन्द्र स्वामी समेत स्टाफ की उपस्थिति रही।


देश
राजनीति
Web Story





