भीम प्रज्ञा न्यूज.चौमूं। शहर के मोरीजा रोड़ स्थित बलाई समाज सभा-भवन में शनिवार को बलाई विकास समिति जयपुर मुख्यालय-चौमूं द्वारा 80वां स्वतन्त्रता दिवस पर सेवानिवृत सीबीईओ बनवारी लाल दायमा के मुख्य आतिथ्य एवं समिति अध्यक्ष एडवोकेट बद्रीनारायण परिहार की अध्यक्षता में झंडारोहण किया गया। तत्पश्चात मीटिंग आयोजित की गई। समिति महासचिव सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया ने बताया कि समिति द्वारा सर्वसम्मति से विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह 1 नंबर 2026 को करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से फूलचंद सिंघल को शिक्षा समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान समिति कोषाध्यक्ष नानगराम लूणीवाल, उपकोषाध्यक्ष गोपाल चंद सोगण, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार घसिया, पंसस राधेश्याम खारडिया, उपमहासचिव हनुमान सहाय झाटीवाल, गोपीराम महरडा, प्रहलाद राय जाटावत, गुलाब नाथ बुढगाया, मुकेश कुमार कालाया, सूर्य प्रकाश वर्मा, फूलचन्द सिंघल, रामस्वरूप गोठवाल, कैलाश चंद लाखीवाल, मूलचन्द राय आदि मौजूद रहे।