भीम प्रज्ञा न्यूज.सिंघाना@हर्ष स्वामी। तीज पर्व के अवसर पर बुहाना रोड स्थित तीज वाला जोहड़ पर तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित मेले में सिंघाना सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मेले का आनंद लिया। मेले के दौरान कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों की इनामी कुश्तियां हुईं। रेफरी श्यामसुंदर मीणा ने बताया कि दंगल में क्षेत्र के कई पहलवानों ने भाग लेकर अपने दमखम का प्रदर्शन किया। चिराग मीणा, माहिर सहित अनेक पहलवानों ने शानदार कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए इनामी राशि जीती। मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया, वहीं महिलाओं ने विभिन्न दुकानों पर जमकर खरीदारी की। मेले में दिनभर लोगों की चहल-पहल बनी रही। महावीर ठेकेदार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीज पर्व पर तीज वाला जोहड़ पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीज महोत्सव के दौरान आयोजित दंगल ने भी लोगों का विशेष आकर्षण बढ़ाया।
टॉप न्यूज़

सिंघाना में तीज पर्व पर तीज वाला जोहड़ पर भरा मेला, दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम



देश
राजनीति
Web Story




