भीम प्रज्ञा न्यूज.बुहाना। उपखंड प्रशासन, बुहाना की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में श्री खेमका इंटरनेशनल स्कूल, बुहाना के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। समारोह में आयोजित मार्च पास्ट प्रतियोगिता में विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के अनुशासन, जोश, देशभक्ति और उत्कृष्ट प्रस्तुति की समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने सराहना की। दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यालय की उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा।
प्रधानाचार्य मनमोहन शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इसी प्रकार निरंतर मेहनत करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहिए।
विद्यालय के प्रबंधक हवा सिंह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राप्त स्थान विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है। विद्यालय प्रबंधन भविष्य में भी विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी पंकज शर्मा, अकाउंट्स ऑफिसर संदीप दायमा, लोकेंद्र कुमार जांगिड़, मुस्कान अग्रवाल, मुनेश कुमारी, अभिषेक, ताबीर हुसैन, अशोक स्वामी, चंद्रेश भारद्वाज, सुनीता पॉल, पूनम यादव, अर्चना कुमारी, बबीता कुमारी, पूनम शर्मा, मनीषा शर्मा, रवीना कंवर, खुशबू शर्मा, गरिमा सहित शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहा। परिवहन विभाग से राजेंद्र गजराज, अनिल सिंह, विक्रम नेहरा, प्रेम कुमार, रमेश यादव, सुभाष, अजय कुमार और शेर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।


देश
राजनीति
Web Story





