भीम प्रज्ञा न्यूज.सिंघाना@हर्ष स्वामी। समाजसेवी देवेंद्र सिंह सैनी पुत्र बहादुरमल सैनी, निवासी ग्रीन नगर ए, लोहा मंडी, जयपुर ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती मन्नी देवी धर्मपत्नी स्व. बहादुरमल सैनी तथा नाना स्व. सुरजा राम सैनी एवं नानी स्व. बसंती देवी निवासी बड़वाला कुआं, सिंघाना की स्मृति में राजकीय अस्पताल सिंघाना को छह बेड भेंट किए। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह सैनी ने अस्पताल परिसर में दिवंगत परिजनों की स्मृति में बरगद का पौधा भी लगाया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सेवा के उद्देश्य से अस्पताल को बेड भेंट किए गए हैं। साथ ही, पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर सतपाल यादव एवं नर्सिंग ऑफिसर मुकेश सैनी सहित महेंद्र सैनी, रिद्धि-सिद्धि कंप्यूटर्स के महेश सैनी, संजय सैनी, जगदीश गुर्जर ‘जगा’, प्रकाश गुर्जर ‘फौजी’, रविंद्र यादव ‘फौजी’, विनय शर्मा, नरेश सैनी, रामस्वरूप सैनी एवं डालूराम डीसी सैनी सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे। इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।