भीम प्रज्ञा न्यूज.पचेरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाहिद नायब सूबेदार हरिराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सातोंर में सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप कुमार सेन का सम्मान किया गया। विद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों तथा शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि कुलदीप कुमार सेन द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं को समझते हुए उनके हित में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उनके सामाजिक कार्यों से विद्यार्थियों और विद्यालय को सकारात्मक सहयोग मिल रहा है।
सम्मान समारोह में विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में इसी प्रकार निरंतर कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं। कुलदीप कुमार सेन ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के हित एवं शिक्षा के विकास के लिए वे सदैव अपना सहयोग जारी रखेंगे।


देश
राजनीति
Web Story





