भीम प्रज्ञा न्यूज.बुहाना। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में खण्ड मुख्य चिकित्साधिकारी, बुहाना, डॉ. जयवीर सिंह को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों में उत्कृष्ट कार्य एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए माननीय जिला कलेक्टर महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ. जयवीर सिंह के मार्गदर्शन में खण्ड बुहाना में एचपीवी टीकाकरण अभियान एवं ऑर्गन डोनेशन (अंगदान) अभियान में सक्रिय सहभागिता एवं प्रभावी कार्य के लिए यह उपलब्धि महत्वपूर्ण रही।

 डॉ. जयवीर सिंह ने इस सम्मान का श्रेय अपने समस्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पूरी टीम की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान टीम को भविष्य में भी और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करवाने तथा विभागीय योजनाओं एवं अभियानों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया।